बढ़ा हुआ परीक्षा शुल्क वसूल करेगा शिक्षा बोर्ड ddnewsportal.com

बढ़ा हुआ परीक्षा शुल्क वसूल करेगा शिक्षा बोर्ड ddnewsportal.com

बढ़ा हुआ परीक्षा शुल्क वसूल करेगा शिक्षा बोर्ड 

बोर्ड प्रबंधन ने 10वीं और जमा दो कक्षा के लिए जारी किया परीक्षा शुल्क प्रारूप, लेट फीस से बचने को 31 दिसम्बर तक करे आवेदन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार बढ़ाया हुआ परीक्षा शुल्क वसूल करेगा। कोरोना काल मे अब सरकारी स्कूल मे पढ़ने वाले 10वीं और जमा दो के छात्रों को इस बाबत आदेश जारी हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक शिक्षा बोर्ड मार्च 2021 में होने वाली 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में बढ़ा हुआ शुल्क वसूल करेगा। इसके लिए बोर्ड प्रबंधन ने बढ़े हुए परीक्षा शुल्क के प्रारूप को जारी कर दिया है। इसके अनुसार 10वीं  के नियमित विद्यार्थी 31 दिसंबर तक बिना शुल्क 600, जबकि 12वीं के नियमित छात्र-छात्राएं भी 31 दिसंबर तक 850 रुपये के साथ आवेदन कर सकेंगे, जबकि इससे पहले यह शुल्क कम था। इसी प्रकार बोर्ड ने मार्च 2021 में संचालित की जाने वाली मैट्रिक व जमा दो श्रेणी के नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा व कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार आदि परीक्षाओं के लिए निर्धारित शुल्क के साथ 31 दिसंबर तक आवेदन करने को कहा है। इसके बाद 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी से 15 जनवरी तक 100 रुपये अतिरिक्त वसूले जाएंगे।
वहीं अन्य कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय और अंक सुधार परीक्षा के लिए 15 जनवरी तक 1000 और 31 जनवरी तक 2000 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकेगा। यह परीक्षा शुल्क विद्यार्थियों को संबंधित स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन जमा करवाना होगा। शुल्क को छात्र 11 दिसंबर से जमा करवा सकते हैं, जबकि निर्धारित तिथियों के बाद कोई भी आवेदन बोर्ड की ओर से स्वीकार नहीं किया जाएगा। गोर हो कि बोर्ड ने अक्तूबर माह मे परीक्षा शुल्क मे 10 फीसदी बढौतरी की थी जो अब वसूला जाएगा।


स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ सुरेश सोनी ने बताया कि छात्र 31 दिसंबर तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद उनसे लेट फीस वसूली जाएगा। छात्रों को अपने विद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा करवाना होगा।

अब यह रहेगा फीस का प्रारूप

कक्षा                          विषय                         प्रवेश शुल्क        
*दसवीं नियमित          सभी                             600 
*जमा दो नियमित       सभी                             850
*10वीं, 12वीं             कंपार्टमेंट व अंग्रेजी         550
*10वीं, 12वीं प्राइवेट    एक अतिरिक्त विषय     550
*10वीं, 12वीं प्राइवेट     इंप्रूवमेंट                       850
*12वीं  रेगुलेर/निजी    छह और सात अतिरिक्त विषय   550